इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने अपने एक लेख में इस्राईल के हित में लिए गये सऊदी अरब के कुछ फ़ैसलों की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब, लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन से संघर्ष कर रहा है और यहां तक कि लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी को जो लगभग डेढ़ साल से हिज़्बुल्लाह के साथ गठजोड़ किए हुए थे, पद से हटा दिया।

इस इस्राईली समाचार पत्र ने जो लेख प्रकाशित किया है उसका शीर्षक है ” सऊदी अरब को हम पसंद करते हैं”। इस लेख में लिखा गया है कि अमरीका सहित किसी भी देश ने सऊदी अरब की भांति ईरान के ख़िला इतनी हठधर्मी नहीं की है।
Pages: 1 2



















