उन्होंने ज्वांइनिंग के वक्त जिस चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से जारी स्नातक की डिग्री जमा की थी, उसे फर्जी बताया गया है। इस संदर्भ में पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत को चिट्ठी लिखी- आपकी योग्यता न सिर्फ 12वीं तक ही मान्य है, ऐसे में आपको कांस्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से उन्हें को डीएसपी की रैंक नहीं मिल सकती। पंजाब पुलिस के नियम 12 वीं पास शख्स को डिप्टी एसपी बनाने की इजाजत नहीं देते।
इस मामले में एक और बात सामने आ रही है। वह यह कि अगर पंजाब पुलिस हरमनप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करती है तो उनसे अर्जुन अवॉर्ड छिन सकता है। हालांकि, इस बारे में पंजाब सरकार की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।



















