मोगादीशू के मेयर के प्रवक्ता अब्दीफतह उमर हलाने ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को बताया कि अल शबाब आतंकवादी संगठन की ओर से किए गए हमले में सात नागरिकों की मौत हो गई।
हालांकि अल-शबाब ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब राजधानी मोगादीशू के अलावा सोमालिया के अन्य क्षेत्रों में बम धमाके करता रहा है।


















