सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में रक्षा एवं खेल मंत्रालय के परिसर में एक रेस्तरां के पास आज एक शक्तिशाली आत्मघाती कार बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियाें और एंबुलेंस कर्मचारियों ने यह जानकारी दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बम धमाके ने रेस्तरां को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बम धमाके में एक अन्य रेस्तरां को भी भारी नुकसान पहुंचा है इस बम धमाके में तीन कारें पूरी तरह से नष्ट हो गईं और फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।



















