राजस्थान के अलवर में गौ-तस्करी के शक के चलते कुछ युवकों के साथ मारपीट का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में गूंजा। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि सरकार को सफाई तक देनी पड़ी।

सबसे पहले इस मुद्दे को कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरक्षा के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है।
gau rakshaks
मामले के तूल पकड़ता देख सरकार को सफाई देने पर मजबूर होना पड़ा। सरकार की ओर से केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी किसी घटना का समर्थन नहीं करती।gau rakshaks

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ये मामला बेहद संवेदनशील है। इस बीच सदन में हंगामा बढ़ते देख उपसभापति ने कहा कि सदन में मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर चर्चा नहीं की जा सकती। पहले रिपोर्ट आने दीजिए उसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
पूरा मामला
गौरतलब है कि अलवर में गौरक्षा के नाम पर कुछ लोगों के साथ निर्ममता के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति की जान तक चली गई। इस घटनाक्रम के बाद देशभर में एक नई बहस ने जन्म ले लिया कि गौरक्षा के नाम पर आखिर ये गुंडागर्दी कब तक चलती रहेगी। ये कौन तय करेगा कि सच में गौरक्षा हो रही है या इसकी आड़ में गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है।
gau rakshaks

















