अमीन एंबुलेंस सेवाओं के निदेशक अब्दीकादिर अब्दीरहमान ने बताया कि अभी तक हम घटनास्थल से सात शवों को ले जा चुके है और हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह विस्फोट जहां हुआ है वहां चारों तरफ सुरक्षा और खेल मंत्रालय के अधिकारियों के अावास हैं गौरतलब है कि यह विस्फोट ऐसे समय अंजाम दिया गया है जब नए सुरक्षा मंत्री महमद अबुक्कार ने कार्यभार संभालते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की योजना पर काम करने को कहा था।


















