वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में खड़े डोनाल्ड ट्रंप के एक बावर्ची ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की उनके पहले कार्यकाल में ही हत्या कर देनी चाहिए थी। रिपब्लिकन पार्टी के मुमकीना उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के रसोइए एंथनी सेनेकोल ने उनके लिए 17 सालों तक काम किया है।

एंथनी की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की सेक्यूरिटी का जिम्मा उठाने वाली अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता रॉबर्ट होबैक ने कहा कि हमें इस बातत की जानकारी मिली है और हम इसकी जांच जरुर करेंगे।
एक फेसबुक पोस्ट में एंथनी ने लिखा था कि हमारी सेना को चाहिए था कि वो ओबामा के पहले कार्यकाल में उन्हें दुश्मन एजेंट मानकर उन्हें व्हाइट हाउस के बाहर ले जाती और गोली मार देती। हालांकि, ट्रंप के प्रचार में जुटी टीम ने एंथनी के इस बयान से फौरन ही खुद को अलग कर लिया है।
ट्रंप के चुनावी मुहिम के प्रवक्ता ने कहा कि हम एंथनी के इस बयान की सख्त मजमत करते है। एंथनी की यह फेसबुक पोस्ट उन्होने अपने दोस्तों के लिए लिखी थी, जिसे सार्वजनिक रुप से नहीं पढ़ा जा सकता। इस मामले में व्हाइट हाउस ने अब तक कोई रद्दो अमल नहीं है।

व्हाइट हाउस को बताया सफेद मस्जिद ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन स्पोक्सपर्सन होप हिक्स ने एक बयान में कहा कि सेनेकल ट्रंप के यहां काम नहीं करते हैं। वह वर्ष 2009 से ही काम छोड़कर चले गए थे।
सेनेकल के इस डरावने बयान की कड़ी निंदा की जाती है। सेनेकल ने गुरुवार को सीएनएन के साथ बातचीत में कहा था कि ओबामा को व्हाइट हाउस के बाहर ‘लटका’ देना चाहिए।
सेनेकल ने व्हाइट हाउस को ‘सफ़ेद मस्जिद’ भी कहा था।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


