नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और दक्षिणी जिले के डीसीपी को निर्भया के बलात्कारियों को मौत की सजा ना दिए जाने पर नोटिस जारी किया.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, निर्भया की मां आशा देवी ने राज्य महिला अयोग से शिकायत की थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पांच महीने बाद भी दोषियों को मृत्युदंड नहीं दिया गया. सर्वोच्च न्यायालय ने आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी.
दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति जयहिंद ने निर्भया की मां की अर्जी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन और डीसीपी (साउथ) को नोटिस जारी किए. नोटिस में उन्होंने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी दोषियों को फांसी क्यों नहीं दी गई.
Pages: 1 2

















