रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहले ही मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की घोषणा हुई थी.
नया स्टेशन कोड होगा DDU
उन्होंने बताया कि अब इसे अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है. स्टेशन पर पुराने नाम को हटाकर नया नाम लिखने का काम शुरू कर दिया गया है.
स्टेशन का नाम बदलने के बाद टिकट की बुकिंग के लिए स्टेशन का कोड MGS (मुगलसराय) से बदलकर DDU (दीनदयाल उपाध्याय) कर दिया जाएगा.



















