मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने की कवायद शुरू, बहुत जल्द बोर्ड पर दिखेगा नया नाम
मुगलसराय: ईस्ट इंडिया कंपनी के जमाने में उत्तर प्रदेश में बने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की कवायद रेलवे की तरफ से शुरू कर दी गई है.
1862 में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बनाए जाते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन वजूद में आया था. यह स्टेशन अब बीजेपी के संस्थापकों में से एक और एकात्म मानवतावाद के पुरोधा माने जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा.

बहुत जल्द बदलेगा साइन बोर्ड
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन अपने नए कलेवर में नजर आएगा.



















