Q. चश्मदीदों ने क्या बताया?
– प्रेस एसोसिएशन के पॉलिटिकल एडिटर एंड्रयू वुडकॉक ने बताया, “मैंने लोगों के चीखने की आवाज सुनी। मैंने बाहर देखा तो ब्रिज की सड़क पर 40-50 लोग किसी चीज से बचकर भाग रहे थे। ये लोग पार्लियामेंट स्क्वेयर की तरफ आ रहे थे।”
– “ये ग्रुप जब कैरिएज गेट्स तक आया, जहां सिक्युरिटी इंट्रेंस पर पुलिस वाले थे, एक शख्स अचानकर भीड़ में से निकलकर यार्ड की तरफ भागा। ऐसा लगा कि उसके हाथ में लंबा चाकू था, जिसका इस्तेमाल किचन में किया जाता है।”
– हार्वर्ड में सेंटर फॉर यूरोपियन स्टडीज के फैलो राडो सिकोरस्की भी इस घटना के चश्मदीद थे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में लोग वेस्टमिन्स्टर ब्रिज की सड़क पर घायल हालत में पड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि एक कार ने ब्रिज पर करीब 5 लोगों को कुचल दिया।
– शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया था कि एक कार पार्लियामेंट की बिल्डिंग के बाहर आकर तेज आवाज के साथ टकराई।
Q. हमले पर ब्रिटेन की पीएम ने क्या कहा?
– आतंकी घटना पर ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे ने कहा कि उनका देश ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं है। हमले के बाद हुई इमरजेंसी मीटिंग के बाद उन्होंने कहा, “ये (लंदन) महान शहर रोज की तरह जागेगा। लंदन के लोग हमेशा की तरह बस और ट्रेनों में सफर करेंगे।” उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
– सरकार ने इस दौरान सहयोग और शांति बनाए रखने के लिए पब्लिक का धन्यवाद किया और उन्हें शांत व अलर्ट रहने को कहा है।
Q. हमले पर मोदी ने क्या कहा?
– नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट्स कर इस मुश्किल वक्त में में भारत को ब्रिटेन के साथ बताया है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, “इस मुश्किल घड़ी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत यूके के साथ है।”
– दूसरे ट्वीट में मोदी ने लिखा, “लंदन में आतंकी हमले से गहरा दुख हुआ है, हम विक्टिम्स और उनकी फैमिली के साथ हैं।”
Q. इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री ने क्या कहा?
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने लंदन में हुए हमले की निंदा की है और इसमें मारे गए लोगों के लिए दुख जाहिर किया। MEA ने कहा कि लोकतंत्र में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है।
– फ्रांस के पीएम ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि लंदन हमले में एक फ्रेंच स्टूडेंट घायल हुआ है।
– लंदन हमले के बाद अमेरिका में भी ग्रांड सेंट्रल, सिटी हॉल और दूसरी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Q. ब्रुसेल्स हमले से कोई लिंक है क्या?
– ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर हुई घटना ब्रुसेल्स (बेल्जियम) हमले की पहली बरसी पर हुई है।
– बता दें कि मई 2013 में ब्रिटिश 2 मुस्लिमों ने साउथ ईस्ट लंदन की सड़क पर आर्मी के जवान रिग्बी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
– जुलाई 2005 में 4 ब्रिटिश मुस्लिमों ने ब्रिटिश ट्रांस्पोर्ट सिस्टम में सुसाइड हमले किया था। इस हमले में 52 लोगों की जान चली गई थी।



















