लंदन. ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर हुए आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है और 40 जख्मी हो गए हैं। लंदन पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने पहले संसद से थोड़ी ही दूर वेस्टमिंस्टर पुल पर पैदल चल रहे लोगों को कार से कुचलना शुरू कर दिया। उसके बाद हमलावर ने संसद के पास पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में हमलावर भी मारा गया। पुलिस इसे अातंकवादी घटना मान रही है। बता दें कि ब्रुसेल्स में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के दिन यह हमला हुआ। Q&A में जानें पूरी घटना के बारे में….
Q. कैसे हुआ, कब हुआ हमला?
– वेस्टमिन्स्टर ब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 8:10 बजे) एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
– इसके बाद कार संसद की रैलिंग से जा टकराई। हमलावर ने एक पुलिस ऑफिसर को चाकू मार दिया, बाद में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
– हमलावार ने चाकू के साथ संसद में घुसने की कोशिश की बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों ने 3-4 गन फायर सुने। इसके बाद प्राइम मिनिस्टर थेरेसा मे को एक कार में ले जाते हुए देखा गया।




















