Q. पीएम या किसी सांसद को नुकसान तो नहीं पहुंचा?
– गवर्नमेंट स्पोक्स्पर्सन ने कहा, “प्राइम मिनिस्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं।” घटना के वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी और यहां 200 सांसद थे। सभी के सुरक्षित होने का दावा किया जा रहा है।
– हमले के बाद संसद को स्थगित कर दिया गया है और यहां भारी तादाद में आर्म्ड फोर्सेस को तैनात किया गया है।
Q. ब्रिटिश पुलिस ने हमले के बारे में क्या कहा?
– ब्रिटिश पुलिस (स्क्वाडलैंड यार्ड पुलिस) का मानना है कि हमलावर अकेला था और वह इंटरनेशनल इस्लामिक आंतकवाद से इंस्पायर था। कोई ठोस वजह पता न चले पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। हालांकि, अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।




















