Q. कितने लोग मारे गए, कितने घायल हैं?
– हमले में एक पुलिस ऑफिसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मारे गए पुलिस ऑफिसर की पहचान पीसी कीथ पामर (48) के रूप में हुई है।
– 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें फ्रेंच स्कूल के तीन स्टूडेंट्स, ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के 4 और रोम के रहने वाले दो लोग शामिल हैं।
– एक महिला को या तो थैम्स नदी में धक्का दे दिया गया या उसने हमलावर से बचने के लिए थैम्स नदी में छलांग लगा दी। उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।




















