मोनिक डिकर्फ ने सीएनएन को बताया, ‘‘हमने कांच टूटने जैसी आवाज सुनी तो हम यहां-वहां यह देखने लगे कि क्या हुआ है और फिर सुना की गोली चली, गोली चली, गोली चली.’’ उस समय लोकप्रिय गायक जेसन एल्डीन स्टेज पर थे और जब गोलीबारी शुरू हुई तब वह अपना संगीत समारोह खत्म करने वाले थे.
गोलीबारी की पिछली सबसे घातक घटना जून 2016 में हुई थी जब ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हुई थी. एल्डीन ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह और उनका बैंड सुरक्षित है.


















