पुलिस ने कहा कि पैडॉक लास वेगास से करीब 130 किलोमीटर दूर एक शहर में रहता था. उसने प्रसिद्ध लास वेगास स्ट्रिप में स्थित विशाल होटल के ऊपर से नीचे भीड़ पर गोलीबारी की.
वहीं इस्लामिक स्टेट समूह की प्रचार एजेंसी ने कहा कि समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
लोमबार्डों ने कहा कि पैडॉक की एक महिला मित्र के बारे में पता लगा है. इसको एक ऐसी शख्सियत बताया गया है जो पुलिस के काम की हो सकती है.


















