
प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर अपने दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां एक रिजॉर्ट और कसीनो में संगीत का रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल चल रहा.
यह फेस्टिवल तीन दिन के लिए था. सोमवार को इसका आखिरी दिन था. यह आयोजन पिछले चाल सालों से होता आ रहा है. आयोजन के दौरान हजारों लोग मौजूद थे. घटना के समय मशहूर कलाकार एरिक चर्च, सैम हंट और जेसन अल्डियन अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. गोलीबारी होते ही चारों तरफ चीख-पुकार और भगदड़ मचने लगी. कुछ ही देर में खून से लथपथ लोग इधर-उधर पड़े थे.


















