मैंडले बे के समीप में हजारों प्रशंसक संगीत समारोह में शिरकत कर रहे थे. यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा है ‘‘जिसे रूट 91’’ के तौर पर जाना जाता है.
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने टि्वटर पर पीड़ितों और परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. पोप फ्रांसिस ने कहा कि निर्मम त्रासदी से वह बेहद दुखी हैं जबकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इसे भयावह हमला करार दिया. रूसी राष्ट्रपति ने भी इस घटना पर दुख जताया है.


















