पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई है. वह नेवाडा का निवासी है. वह मृत मिला. इससे पहले मैंडले बे की 32वीं मंजिल से गोलीबारी की रिपोर्टों पर स्वाट की एक टीम ने कार्रवाई की. यह होटल कसिनो संगीत समारोह स्थल के बगल में था.

लास वेगास मेट्रो पुलिस के शेरिफ जोसफ लोमबार्डो ने नेवाडा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने खुद को मार लिया.’’ जिस कमरे को हमलावर ने किराये पर लिया था उसमें से कम से कम आठ राइफलें मिली हैं.


















