
ईरान में पवित्र स्थलों की तीर्थ यात्रा से संबन्धित विभाग के प्रमुख मुर्तज़ा आक़ाई ने बताया है कि यह आग सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार प्रातः लगी। आग का कारण होटल के एक कमरे की खिड़की पर लगे पर्दे से फैली। उन्होंने बताया कि लगभग 170 ईरानी तीर्थयात्रियों का एक क़ाफ़िला, नजफ़ के नासिर होटल में ठहरा हुआ था। उनका कहना था कि तीर्थ यात्रियों को दूसरे होटल भेज दिया गया है।



















