इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार की रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने लिखा है कि हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शुभ जन्म दिवस और माता व महिला दिवस के उपलक्ष्य में बधाई पेश करता हूं और पिछले 67 महीनों के दौरान ईरान की प्रिय जनता और सम्मानीय अधिकारियों के स्नेह के लिए बहुत आभारी हूं।

ज़रीफ़ ने लिखा है कि सेवा जारी रख पाने में अक्षमता और पद पर रहने के दौरान होने वाली सभी कमियों और कोताहियों के लिए दिल से क्षमा चाहता हूं।
Mohammad Javad Zarif: Iran's foreign minister announces resignation https://t.co/XLeRoHOm7n
— BBC News (World) (@BBCWorld) February 25, 2019
ईरानी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने इरना न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए ज़रीफ़ के त्यागपत्र की पुष्टि की है लेकिन इस संबंध में अधिक ब्योरा नहीं दिया है। अभी इस संबंध में कोई समाचार नहीं मिल सका है कि राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है या नहीं?


















