भारत ने पुलवामा हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने मंगलवार तड़के 3.30 बजे करीब 21 मिनट तक पीओके में एलओसी से करीब 50 किलोमीटर अंदर घुसकर 1000 किलो बम बरसाए।

भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं। इसके अलावा करीब 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद में जैश के ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं।
https://twitter.com/DDNewsLive/status/1100275507537440768
ऐसा पहली बार हुआ है जब शांतिकाल में भारतीय वायुसेना ने सीमा लांघी है। उधर, पाकिस्तानी सेना भारतीय विमानों के PoK में घुसने की बात तो मान रही है, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर को खारिज कर रही है।
इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर रखा गया है।
'क्षमाशील हो रिपु-समक्ष
तुम हुए विनीत जितना ही,
दुष्ट कौरवों ने तुमको
कायर समझा उतना ही।सच पूछो, तो शर में ही
बसती है दीप्ति विनय की,
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।'#IndianArmy#AlwaysReady pic.twitter.com/bUV1DmeNkL— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) February 26, 2019
🇮🇳 I salute the pilots of the IAF. 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2019
CCS की बैठक
:
इस एयर स्ट्राइक के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने CCS की बुलाई।
पीएम मोदी द्वारा बुलाई गए सीसीएस की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आदि शामिलहुए।
देश की वायुसेना को शौर्यपूर्ण शुभकामनाएं! हम सब उनके साथ हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 26, 2019
वॉर अलर्ट पर वायुसेना : इस एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना को फुुल अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पार हलचल बढ़ गई है। वायुसेना वॉर अलर्ट पर है। पाकिस्तान के किसी भी कदम का जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दे दी गई है।
पीएम ने पुलवामा के जवानों की शहादत के बदले में कार्रवाई करने के लिये अब जो फ्री हैण्ड सेना को दिया है अगर यह फैसला मोदी सरकार द्वारा पहले ले लिया गया होता तो पठानकोट, ऊरी व पुलवामा जैसी अति-दुःखद व अति-चिन्तित करने वाली घटनायें नहीं होती और न ही इतने जवान शहीद होते।
— Mayawati (@Mayawati) February 26, 2019
I salute the bravery of Indian Air Force pilots who have made us proud by striking terror targets in Pakistan
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2019



















