अगर सभी एक्जिट पोल का औसत निकालें तो गुजरात में बीजेपी को 182 में से 116 सीटें मिलने जा रही हैं. यानी 2012 में हुए चुनाव के मुकाबले बीजेपी को एक सीट ज्यादा मिलेगी. पोल ऑफ पोल्स के अनुसार कांग्रेस को गुजरात में 65 सीटों से संतोष करना पड़ेगा. गुजरात में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीट जीतने की आवश्यकता है.
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी यहां आसानी से जीत दर्ज करने जा रही है. सभी एक्जिट पोल का औसत निकालें तो बीजेपी के खाते में 68 में से 49 सीटें जाती दिख रही हैं. कांग्रेस को यहां भारी हार का सामना करना पड़ सकता है.


















