नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा की 182 सीटों और हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी हैैै गुजरात चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई थी लेकिन मतगणना के एक घंटे बाद कांग्रेस कड़ी टक्कर दी. गुजरात मेंं बीजेपी ने रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. बीजेपी उम्मीदवार 99 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं कांग्रेस 82 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी सुबह साढ़े नौ बजे तक 92 सीटों पर आगे चल रही थी तो वहीं कांग्रेस 84 सीटों पर आगे थी. इससे पहले नौ बजकर 20 मिनट पर तक बीजेपी 89 और कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही थी.


















