वहीं हिमाचल में बीजेपी आगे निकल गई है. बीजेपी ने हिमाचल में रुझानों में बहुमत के आंकड़ें को पार कर लिया है. है. बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है.

तमाम टीवी चैनलों पर आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों से बीजेपी काफी उत्साहित है और चुनाव वाले दोनों ही राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है. हालांकि कांग्रेस इस दावे को बेकार बता रही है. खासतौर पर गुजरात में राहुल गांधी और हार्दिक पटेल के लिए जुटी भीड़ के आधार पर कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी को पटखनी देने का दावा कर रही है.


















