
चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में औसत मतदान प्रतिशत 68.41 रहा. 2012 में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 48.30 फीसदी वोटों के साथ 115 सीटें हासिल हुई थीं,
जबकि कांग्रेस 40.59 फीसदी वोट के साथ 61 सीटें हासिल कर पाई थी. एग्जिट पोल के अुनसार गुजरात में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार है वहीं कांग्रेस की सीटों में भी कुछ फायदा होने की उम्मीद है.


















