उर्दू के प्रसिद्ध शायर अनवर जलालपुरी को 28 दिसंबर (गुरुवार) की देर रात ब्रेन स्ट्रोक का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में एडमिट कराया गया था। अपने बाथरूम में गिरने के चलते वह घायल हो गए थे। जब से वह भर्ती थे, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उर्दू शायर अनवर जलालपुरी (71 वर्ष) लखनऊ के हुसैनगंज के रहने वाले थे। बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर के अंदरूनी हिस्से में चोटें आईं थी। चोट की वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वह बेहोश हो गए थे। न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। इनकी मंगलवारब सुबह मौत हो गई।



















