मशहूर शायर अनवर जलालपुरी ने श्रीमदभागवत गीता का उर्दू में अनुवाद किया था। यूपी सरकार ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। ख्यातिप्राप्त शायर के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।
केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया, कि ‘अनवर जलालपुरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उनको गंभीर हालत में यहां लाया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।’



















