तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ ‘सहानुभूति जताने’ को लेकर उनकी कड़ी निंदा की है। इस बीच, ईरान ने भ्रष्टाचार को लेकर तेज हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया है।

सरकारी आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के गुरुवार को शुरू होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में ईरानी नेता ने कहा कि लोग सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उनके विरोध से हिंसा नहीं होनी चाहिए।



















