रेलवे प्रवक्ता ने कहा, ”इस पूरे मामले में दो कर्मचारियों को लापरवाही की वजह से निलंबित कर दिया गया है. उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम गठित की गई है. भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान देने के लिए रेलवे डीआरएम ने निर्देश दिये हैं.”
अहमदाबाद-पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस शनिवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. ओडिशा के टिटलागढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच इंजन से अलग हो गए. जिससे ट्रेन बिना इंजन के 10 किलोमीटर तक दौड़ती रही. ट्रेन को काबू करने के लिए ट्रैक पर पत्थर रखे गए और कर्मचारियों ने इसे रोक लिया.
बताया जा रहा है कि ट्रेन में स्किड ब्रेक नहीं लगाए गए थे, जिसके चलते इंजन डिब्बों से अलग हो गए. टिटलागढ़ रेलवे स्टेशन के बाद काफी लंबा ढलान है. इसी वजह से ट्रेन बिना इंजन के आगे बढ़ती रही. हालांकि, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. मामले में रेलवे ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.


















