मौजूदा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा गया. रात 11.54 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे लाल रंग में तब्दील होता गया. चांद के इस रूप को ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है.

लोगों ने कई घंटों बड़े उत्साह के साथ चंद्र ग्रहण का इंतज़ार किया. भारत में चंद्र ग्रहण के दौरान कई लोगों ने गंगा स्नान भी किया.
नासा के मुताबिक ये 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 55 मिनट बताई गई.
सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में इस तरह आ जाती है कि चांद धरती की छाया से छिप जाता है. यह तभी संभव है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपनी कक्षा में एक दूसरे के बिल्कुल सीध में हों.
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


