हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर ह्यूमैनिटेरियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित अलहम्द पब्लिक हाई स्कूल, रायपुर अहिया रायबरेली में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के साथ-साथ सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र (Merit Certificate) देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्रा जेबा परवीन ने होम साइंस विषय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर सौम्या सोनकर तथा तृतीय स्थान पर खानसा फातिमा रहीं।
कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. मोहम्मद औसाफ खान ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी अधिक परिश्रम कर बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा अपना मार्गदर्शन दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद मुहम्मद मुअव्विज़ ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन करने एवं निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जेबा परवीन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सौम्या सोनकर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खानसा फातिमा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया व वह परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही, छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके शिक्षकों—श्री ताजुद्दीन सिद्दीकी, श्रीमती उम्मे अम्मारह एवं श्री सुनील कुमार—को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीनियर कोऑर्डिनेटर सुश्री तुबा अख्तर को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं उनके संरक्षण में छात्रों द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शाहिद खान, शफकत खान, शोभा दीक्षित, अनस, आसिफ व सैफी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
अंत में पासआउट छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


