ईराक के शहर नजफ के अल नासिर होटल में भयंकर आग लगी, इस हादसे में दो ईरानी महिलाएं आग में बुरी तरह से झुलस गई, मिली जानकारी के अनुसार दो ईरानी ज़ाएरीन शहीद हो गए जबकि अन्य घायल है जिनका इलाज पास के अस्पताल में हो रहा है।

फारसी रिपोर्ट के हवाले से आग होटल की तीसरी मंज़िल पर लगी थी।इससे पहले, नजफ पुलिस ने घोषणा की थी कि इस घटना में कोई भी नहीं मरा है।इसके फ़ौरन बाद दो ज़ाएरीन की शहादत की पुष्टि कर दी गई.
इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ के एक होटल में आग लगने से दो ईरानी महिलाओं की मृत्यु हो गई।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह आग पुराने नजफ़ नगर में स्थित “नासिर” होटल में लगी। इस आग के कारण कम से कम दो ईरानी तीर्थयात्री महिलाएं जल गईं।



















