नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विशेष सीबीआई जज बी.एच.लोया की संदिग्ध हालात में मौत की जांच को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जस्टिस लोया सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चार जजों में शामिल जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि जजों में विवाद की वजह जज लोया की संदिग्ध मौत का मामला भी है। चारों जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जस्टिस गोगोई से पूछा गया कि क्या यह विवाद जज लोया की संदिग्ध हालात में मौत से जुड़ा है तो जस्टिस गोगोई का जवाब था-जी हां।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


