गुजरात में सोहराबुद्दीन शेख, पत्नी कौसर बी और सहयोगी तुलसीदास प्रजापति की नवंबर 2005 में हुई कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के मामले में पुलिसकर्मियों समेत कुल 23 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया और मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया। विशेष सीबीआई जज लोया इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।
जज लोया की एक दिसंबर 2014 को नागपुर में दिल का दौरा पडऩे से उस समय मौत हो गई थी। उनकी मौत उस समय हुई जब वे एक सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनकी मौत को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब उनकी बहन ने भाई की मौत को लेकर सवाल उठाए थे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


