अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू को फ़िलिस्तीनी नेता महमूद अब्बास से बड़ी समस्या बताया है।
इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मुलाक़ात में नेतनयाहू को फ़िलिस्तीनी समस्या के तथाकथित समाधान में बड़ी रुकावट बताया।

ट्रम्प का कहना था कि दोनों ही नेता एक समस्या हैं, लेकिन नेतनयाहू अब्बास से बड़ी समस्या हैं।


















