अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि कोरिया प्रायःद्वीप के संकट का समाधान कूटनीति में निहित है किसी अन्य विकल्प में नहीं।

बराक ओबामा ने गुरूवार को एक सम्मेलन में कहा कि ग़ैर डिप्लोमैटिक विकल्पों के बार-बार दोहरने से कोरिया संकट का समाधान नहीं होगा। उनका कहना था कि मैं समझता हूं कि कूटनीति के माध्यम से कोरिया संकट का समाधान सरलता से किया जा सकता है।
Pages: 1 2


















