उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जाधव की अपनी पत्नी और मां से इस्लामाबाद में हुई मुलाकात दौरान पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को आज ‘अमानवीय करार देते हुए कहा कि इसने भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है।
नायडू ने पाबंदियों का जिक्र करते हुए कहा कि जाधव की पत्नी को मंगल सूत्र उतारने के लिए कहा जाना भारत के लोगों को अच्छा नहीं लगा। कांग्रेस ने कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को परेशान करने पर आज पाकिस्तान की निंदा की और कहा कि यह हर भारतीय का ”अपमान है ।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ”भारतीय के तौर पर हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और पाकिस्तानी सरकार की इस हरकत की कड़ी निंदा करते हैं ।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


