
इस्लामी आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य “अब्दुल्लाह दालानदी” ने तसनीम समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि नाइजीरिया के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को इलाज की ख़ातिर विदेश ले जाना बहुत ज़रूरी है लेकिन नाइजीरियाई सरकार, सऊदी अरब के इशारे और अमेरिका व इस्राईल को ख़ुश करने के लिए शेख़ इब्राहीम को जेल के अंदर ही शहीद कर देना चाहती है।



















