सोफिया की इंटेलिजेंस सॉफ्टवेर SingularityNET द्वारा डिज़ाइन किया गया.
हाल में एक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए सऊदी अरब के क्राउंन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि देश को आधुनिक बनाने की योजना के तहत वो उदार इस्लाम की वापसी चाहते हैं. रोबोट सोफ़िया इंसानों के बीच उन्हीं की तरह रहने के लिए बनाई गई है.
रोबोट के आने से इंसानों को खतरा
रोबोट के आने से इंसानों को तो खतरा हो ही रहा है, उनकी नौकरियों को सबसे बड़ा खतरा हो रहा है, अमीरात में तो अब कई जगह होटल में रोबोट की ही तलाश की जा रही है, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में भी ड्राईवरलेस गाड़ियां आती हैं,
रोबोटो के आने से इंसानों की नौकरी ही नहीं उनके अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है. इन्सान ने अपने दिमाग का इतना अच्छा इस्तेमाल कर जो यह कृत्रिम मानव बनाया है यह कल को ही उसके विनाश का कारण बन सकता है.



















