यह अपने दैनिक कार्यों के साथ साथ सबको हैरान कर देने वाले जवाब भी देती है, सोफिया ने अब तक कई सरे इंटरव्यू भी दिए हैं.
सोफिया न सिर्फ चेहरे पर आने वाले एक्सप्रेशंस अच्छी तरह पहचान सकती है बल्कि यह किसी के भी साथ नॉर्मल बातचीत कर सकती है, इसमें इंसान की तरह अलग-अलग इमोशंस हैं. हमारी आंखें तेज या धीमी रोशनी के हिसाब से बदलती हैं, वैसी ही सोफिया की भी बनाई गई हैं, यह टॉक शो में ‘रॉक, पेपर, सीजर’ गेम जीत चुकी है
सिटिजनशिप मिलने पर रोबोट सोफिया ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मैं इस गौरव पर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं पहली बार रोबोट को सिटिजनशिप से पहचाना जाना ऐतिहासिक है, मैं लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने का काम करूंगी.



















