हाल के कुछ सालों में शरणर्थी संकट को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछने पर बार्न्स ने कहा कि वह अमेरिका में शरणार्थियों को शरण देने के पक्ष में हैं क्योंकि अमेरिका इस संकट के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है, सिर्फ सीरिया में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी। बार्न्स की तरह कई लोगों ने सीरिया में हवाई हमलों के विरोध पर चिंता जताई है।

अन्य लोगों ने इस हमले की वैधता को लेकर सवाल उठाए हैं। न्यूयॉर्क शहर के एक निवासी ने कहा कि मेरा दिल सीरिया के उन निदोर्ष लोगों के लिए पसीज रहा है, जो बेवजह इससे जूझ रहे हैं।



















