महाराष्ट्र के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। ये नोटिस उन्हें इलायची के एक प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर दिखने के लिए भेजे गए हैं।

FDA का कहना है कि ‘फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006’ के तहत, विज्ञापन देखने में तो इलायची का लगता है, लेकिन असल में यह पान मसाला का विज्ञापन है, जिस पर महाराष्ट्र में बैन लगा हुआ है।
तीनों एक्टर्स को 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
एक्टर्स को आदेश दिया गया है कि वे तुरंत इस कैंपेन का प्रमोशन बंद करें और इससे जुड़ा कंटेंट अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से तुरंत हटा दें।
FDA ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो एक्टर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।



















