शिया समुदाय के मौलाना निसार हुसैन हैदर अगा के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (दक्षिणी जोन) वी.सत्यनारायण को इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया है।
शिया समुदाय के लोगों ने पिछले हफ्ते हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत पत्रकार के खिलाफ शिकायत दी थी। इधर हैदराबाद में प्रदर्शन हो रहे थे, तो उधर मुंबई में भी टीवी पत्रकार के खिलाफ शिकायतें दी गईं।


















