टीवी एंकर के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर विरोध जताया और नारेबाजी की। लोगों ने इसी के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की।

टेलीविजन पत्रकार रोहित सरदाना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हैदराबाद में पुरानी हवेली इलाके में उनके खिलाफ सड़कों पर भारी संख्या में मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोग उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर विरोध जताया और नारेबाजी की। पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि उनके ट्वीट्स ईशनिंदा करने वाले हैं।


















