पुलिस ने चेकिंग के दौरान 7.5 करोड़ की नई करंसी बरामद की है, करंसी पौंटी चड्ढा ग्रुप के गत्ते में भरकर ले जाई जा रही थी। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दो लक्जरी गाड़ियों में यह रकम 7 गत्तों में भरकर ले जाई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लक्जरी गाड़ियों समेत नई करंसी और उसमें मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यूपी पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है कि, यह धन काला है या सफ़ेद। सभी परिस्थितियों पर नजर डालें तो यह मामला सीधे तौर पर कालेधन का लग रहा है, वहीँ पौंटी चड्ढा ग्रुप के अधिकारियों ने मामले में बात करने से इंकार कर दिया है।
गाड़ी में मौजूद लोगों के मुताबिक, पैसे को उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहुँचाया जा रहा था।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


