माना जा रहा है कि आईसीएओ के इस प्रस्ताव को अगर दुनिया की कोई बड़ी एविएशन एजेंसी लागू करती है तो डीजीसीए भी इसको तुरंत लागू कर सकता है. भारत में डीजीसीए ने पहले ही पावर बैंक, पोर्टेबल मोबाइल चार्जर और ई-सिगरेट को चेक इन बैग में ले जाने पर प्रतिबंध है.
इस बारे में अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने आईसीएओ को अपनी एक टेस्ट रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि चेक इन बैक में आग लगने की घटना से विमान दुर्घटना का शिकार हो सकता है.
बैटरी गर्म होने की वजह से लगेगा बैन
अमेरिकी एजेंसी ने 10 पूरी तरह से चार्ज लैपटॉप को एक सूटकेस में रखकर शोध किया है, जिसके आधार पर उसने पाया कि ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइसों में विस्फोट होने के खतरे को खारिज नहीं किया जा सकता. विमान के अंदर आग बुझाने वाले उपकरण भी काम करने में सक्षम नहीं होंगे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है.



















