वहीं बारामुला जिले में जैश-ए-मोहम्मद का एक कमांडर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर उन्होंने बारामुला जिले के लादुरा इलाके को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया था.
श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर हमले का मास्टरमांइड आतंकी खालिद मारा गया.

उन्होंने बताया कि एक तलाशी दल पर गोली चलायी गईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया गया.


















