हमास ने इस्राईल की आयरन डोम मिसाइल डिफ़ेन्स सिस्टम को देखते हुए मिसाइलो के साथ ही अब ड्रोन ताक़त बढ़ाने पर ध्यान दिया है जो उसके पास नया रक्षा साधन है। आयरन डोम व्यवस्था बाहर से आने वाले मिसाइलों से इस्राईल को सुरक्षित रखने में आंशिक रूप से ही सफल हुई है।
15 दिसम्बर सन 2016 ईसवी को इस्राईली ख़ुफ़िया एजेंसी ने ट्यूनीशिया में मुहम्मद ज़वावी नाम के इंजीनियर की टारगेट किलिंग की। बाद में पता चला कि वह हमास संगठन के ड्रोन मामलों के सलाहकार थे और उन्होंने टेक्नालोजी को डेवलप करने में प्रभावी भूमिका निभाई।
इन सारी चीज़ो को देखते हुए इस्राईल को अच्छी तरह पता है कि हमास अपनी वायु शक्ति तेज़ी से बढ़ाता जा रहा है और हिज़्बुल्लाह से उसका सहयोग भी बढ़ता जा रहा है। अर्थात शीया सुन्नी विवाद की आग भड़काने की साज़िश भी धीरे धीरे नाकाम हो रही है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


