इस्राईल के सुरक्षा व इंटैलीजेन्स मामलों के विशेषज्ञ यूसी मिलमैन ने कहा कि सीरिया में रूस की हमीमीम सैनिक छावनी पर हालिया ड्रोन हमला इस्राईल के लिए चिंता का विषय है क्योंकि हमास और हिज़्बुल्लाह इसी प्रकार के ड्रोन हमले कर सकते हैं।
विशेषज्ञ ने आगे कहा कि ख़ुफ़िया रिपोर्टों से पता चलता है कि हिज़्बुल्लाह पास मिरसाद और अबाबील नाम के सैकड़ों ड्रोन विमान हैं जो काफ़ी आधुनिक ड्रोन विमान हैं। हिज़्बुल्लाह कई बार इस्राईल के भीतर अपने ड्रोन विमान भेजने में कामयाब भी हो चुका है।
विशेषज्ञ का कहना है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में हमास ने ईरान और हिज़्बुल्लाह के इशारे और सहारे पर वायु शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं। वर्ष 2014 में तो इस्राईल की वायु रक्षा व्यवस्था ने हमास के कई ड्रोन विमान मार गिराए थे लेकिन उसके बाद हमास ने अपने ड्रोन विमानों पर बहुत अधिक काम किया।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


